नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
गैरसैंण में जुटेगा पूरा प्रशासनिक अमला: बजट सत्र के सफल संचालन के लिए पुख्ता सुरक्षा और व्यवस्थाएं
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ बढ़ेगा किसानों का मुनाफ़ा: वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने में जुटी केंद्र सरकार
बोरा प्वाइंट के पास ग्लेनमोर भवन में लगी भीषण आग
नैनीताल में दुखद शाम, युवक मृत पाया गया
2016 के सन्नाटे को तोड़ेगा आईटी हब: रानीबाग एचएमटी परिसर में फिर से लौटेंगी रौनक और हजारों नौकरियां
आगामी मॉनसून और यात्रा सीजन से पहले तैयारी: 13 जिलों के संवेदनशील स्थलों पर आयोजित होगी विशेष ड्रिल
नियंत्रक अधिकारियों को यूपीसीएल का निर्देश: संपत्ति प्रमाण पत्र के बिना कर्मचारियों की एसीआर कतई स्वीकार न करें