देहरादून। मानसून के दौरान यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए विशेष राहत योजना शुरू की है। सोमवार से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह विशेष छूट योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी। निगम का मानना है कि इस पहल से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और मानसून के दौरान राजस्व में आई गिरावट की भरपाई हो सकेगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि जो यात्री एक साथ आने और जाने यानी राउंड ट्रिप का टिकट बुक करेंगे, उन्हें बेस फेयर पर दोनों ओर 10-10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, समूह में यात्रा करने वालों के लिए भी आकर्षक रियायत का प्रावधान किया गया है। यदि छह यात्री एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो चौथे यात्री को 10 प्रतिशत, पांचवें को 12 प्रतिशत और छठे यात्री को 15 प्रतिशत तक किराए में छूट मिलेगी। निगम के अनुसार जून महीने में प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया था, जिससे प्रतिदिन लगभग ढाई करोड़ रुपये की आय हो रही थी। लेकिन मानसून शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार प्रतिदिन रह गई, जबकि दैनिक आय भी घटकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तक सिमट गई। इसी गिरावट को देखते हुए किराया रियायत योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निगम का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की छूट योजना लागू की गई थी, जिससे यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। परिवहन निगम को उम्मीद है कि यह मानसून ऑफर न केवल यात्रियों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि पर्यटन, पारिवारिक यात्राओं और समूह यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा। निगम ने यात्रियों से इस विशेष योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
Trending
धनबाद में जघन्य अपराध: जगजीवन नगर निवासी युवक को घर में बंद कर तलवारों से काटा
राहुल गांधी बोले- पेपर लीक से छात्रों का भरोसा टूट रहा है
सड़क सुरक्षा के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस का मेगा अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन
मानसून में सफर होगा सस्ता: उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी पहल, रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी भारी छूट
हरिद्वार में युवा संवाद: नन्ही बच्ची की कविता ने सीएम धामी का जीता दिल, कहा-धामी हैं धाकड़, मोदी हैं तो मुमकिन है
खटीमा में थारू जनजाति संवाद: सीएम धामी बोले-थारू समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अपनों के बीच आकर महसूस हुई खुशी
पेपर लीक करने वालों पर अब होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
सीएम धामी का जनसंवाद: शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण
मानसून में सफर होगा सस्ता: उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी पहल, रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी भारी छूट
- by News Desk
- Aug 01, 2026