गदरपुर। वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इन कछुओं को मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें गदरपुर-मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास पकड़ लिया। बरामद कछुओं में इंडियन सॉफ्टशेल प्रजाति के कछुए शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गदरपुर-मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास एक काली रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में जाती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 21 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय कमल पुत्र मुकेश और 26 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र लल्लू, दोनों निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये कछुए दड़ियाल क्षेत्र की कोसी नदी में धीमर यानी मछुआरों से मिले थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उन लोगों के नाम-पते की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी संख्या में दुर्लभ कछुए आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इनके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत महत्वपूर्ण बरामदगी माना है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, अपर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र बिष्ट, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन भट्ट, होमगार्ड दीपक शर्मा और संविदा चालक राजेश कुमार शामिल रहे।
Trending
‘दिमागी नक्सल पार्टी’ कैंपेन: CJP ट्रेंड के बाद सोशल मीडिया पर नई डिजिटल लड़ाई
ऊधम सिंह नगर: गदरपुर पुलिस की वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई
शहजाद पूनावाला का बीजेपी से एग्जिट, बोले- विचारधारा का समर्थन जारी रहेगा
कर्नाटक में ‘वंदे मातरम’ विवाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत
उत्तराखंड बारिश पूर्वानुमान: कई इलाकों में तेज बारिश के आसार
बीपीएड बेरोजगारों का आरोप, सरकार उनकी नियुक्ति की मांग को कर रही नजरअंदाज
देहरादून टूरिस्ट स्पॉट पर हादसा: फोटो खिंचवाते समय तेज बहाव में बही युवती
बंगाल की राजनीति को झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन