कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
शिवाजी पार्क में गैरकानूनी जमावड़े के मामले में बीएनएस के साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराएं भी लगाई गईं
पहाड़ में एक और बड़ा हादसा: कालसी में टोंस नदी में गिरा सवारी वाहन, जांच में जुटा प्रशासन
बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित: सीएम धामी ने पवाणी गांव में स्कूल की व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
बॉलीवुड और नगर निगम को निशाना बनाने वाले धमकी भरे ईमेल के भेजने वाले की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
पंतनगर में कृषि क्षेत्र में नवीनतम डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर दो दिवसीय मंथन शुरू
संविधान बचाओ मार्च के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
उत्तराखंड समाचार: देहरादून में भाजपा ने जारी किया पांच साल के कामकाज का लेखा-जोखा
नैनीताल जिला क्राइम: हल्द्वानी में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पांच नामजद
पहाड़ में एक और बड़ा हादसा: कालसी में टोंस नदी में गिरा सवारी वाहन, जांच में जुटा प्रशासन
- by Admin
- Nov 26, 2026