नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस ताबड़तोड़ हमले में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए रास्ते में एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। हालांकि, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितली कबर इलाके में मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े एक पारिवारिक विवाद के मामले में जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी जब मामले की जांच-पड़ताल कर रहे थे, तभी नबील ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी संभल पाते, पांच जवान लहूलुहान हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, थाने से फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने घेराबंदी शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक कर लिया। पुलिस टीम ने जब उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो नबील ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। खतरे को भांपते हुए और आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने गोली चलाई, जिसके बाद आरोपी को काबू में कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
Trending
मां और बहन की शिकायत पर हो रही थी पूछताछ, आरोपी युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिस पर बोला हमला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सतीश की मौत की वास्तविक वजह, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
काली नदी पर 'मैत्री सेतु': पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने किया छारछुम पुल का लोकार्पण
हरिद्वार में 'मिशन 2027' की बिसात: 11 सीटों का तिलिस्म तोड़ने के लिए भाजपा का मेगा प्लान
नेपाल के पीएम बालेन शाह के नई दिल्ली दौरे से भारत-नेपाल संबंधों को मिली नई रफ्तार
महिला के टावर पर चढ़ने के ड्रामे के बीच पुलिस का बयान—नाबालिग पीड़ित की गोपनीयता रख निष्पक्ष जांच जारी
लक्सर में प्रेमिका ने बिगाड़ा दूल्हे का खेल, बारात निकलने से ठीक पहले पुलिस को दी तहरीर
जसपुर, पंतनगर और दिनेशपुर समेत कई थानों में 36 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती
मां और बहन की शिकायत पर हो रही थी पूछताछ, आरोपी युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिस पर बोला हमला
- by Admin
- Nov 23, 2026