• Latest
  • Trending
कंझावला केस में पीड़िता के परिवार की मदद के लिए आगे आए अभिनेता शाहरुख खान, उनके NGO ने किया संपर्क

कंझावला केस में पीड़िता के परिवार की मदद के लिए आगे आए अभिनेता शाहरुख खान, उनके NGO ने किया संपर्क

January 7, 2023

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

February 4, 2023

यहां कलयुगी बेटे ने पहले मां को किया आग के हवाले, अब पिता को भी दे रहा जान से मारने की धमकी

February 4, 2023

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

February 4, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को बंगलूरू में तीन दिवसीय भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

कंझावला केस में पीड़िता के परिवार की मदद के लिए आगे आए अभिनेता शाहरुख खान, उनके NGO ने किया संपर्क

by News Desk
January 7, 2023
in Entertainment, accident, Crime, Fact Check, India
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी-कंझावला मामले में पीड़िता अंजलि सिंह के परिवार की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आगे आए हैं। शाहरुख खान की SRK’s NGO Mir Founation की तरफ से अंजलि के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। अंजलि के मामा के मुताबिक, कल शाम मीर फाउंडेशन की तरफ से मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद सौंप दी गई। कितने पैसे मिले इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। दिल्ली के कंझावला इलाके में 1 और 2 जनवरी की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन केस में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत हो गई थी।

This is Shah Rukh Khan for you all pic.twitter.com/bMa3LvCd6J

— Javed (Fan) (@JoySRKian_2) January 7, 2023

यह भी पढ़ें 👉

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

एक बलेनो कार ने अंजलि की स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गई। कार उसे 12​ किलोमीटर घसीटते हुए ले गई। अंजलि की डेड बॉडी नग्न अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली थी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर में अकेली कमाने वाली थी। उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और भाई-बहन अभी छोटे हैं। मीर फाउंडेशन की आर्थिक सहायता का उद्देश्य विशेष रूप से अंजलि के मां को उनके इलाज और उसके भाई-बहन की पढ़ाई-लिखाई में मदद करना है। आपको बता दें कि SRK ने मीर फाउंडेशन की स्थापना अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर एक परोपकारी संस्था के रूप में की है। दिल्ली पुलिस ने उपरोक्त केस में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 कातिल कार में सवार थे।

दिल्ली पुलिस ने इस केस में 7वें आरोपी अंकुश खन्ना को कल गिरफ्तार किया है। अंकुश ने शुक्रवार शाम सुल्तानपुरी थाने में खुद आकर सरेंडर कर दिया था। दिल्ली सरकार ने पीड़िता के परिवार की मदद के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 जनवरी को पीड़िता अंजलि सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In