फ्लाइट में माही की सोते हुए एयर होस्टेस ने बनाई चुपके से वीडियो, लोगों हुए आगबूबला?

Spread the love

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें आम आदमी से लेकर नेताओं और सेलेब्रिटीज के वीडियो सामने आते रहते है। कही वीडियो फनी होते है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते है वहीं कुछ ऐसे वीडियो होते है जो कि आपको प्रेरणा देने काम करते है। इसके अलावा कई और श्रेणी के वीडियो भी वायरल होते रहते है। लेकिन इन्हीं सबके बीच एक अलग तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।

MS Dhoni

जो कि माही के फ्लाइट में सफर करने के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में एमएस धोनी आराम फरमाते हुए नजर रहे है। उनके साथ पत्नी साक्षी भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को फ्लाइट में मौजूद एक एयर होस्टेस ने चुपके से अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को @ChakriDhoni17 नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा कर दिया।

लोगों के रिएक्शन-

इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट आ रहे है। साथ ही अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे है। कई यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर एयर होस्टेस को ट्रोल भी किया। लोगों का कहना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी वाइफ की प्राइवेसी को इस तरह से दिखाना एकदम गलत है। इसी वजह से यूजर्स एयर होस्टेस की आलोचना कर रहे है। आइए नजर डालते है कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन पर…

 

 

 

https://twitter.com/OD_userr/status/1685224907326824448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685224907326824448%7Ctwgr%5E6c9d5000985da869661df9d56ed306201101b460%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.newsroompost.com%2Fsports%2Fair-hostess-secretly-made-video-of-mahi-sleeping-in-flight-people-got-angry%2F909805.html


Spread the love