मकर राशि ::-आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे उसका परिणाम अच्छा आएगा। आज के दिन आपको कहीं से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
मकर राशि के जातक व्यापार व्यवसाय में प्रभावी रहेंगे। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कला कौशल बढ़ेंगे, समझौते पक्ष में रहेंगे नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी, महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्रता दिखाएं।
उन्नति और विस्तार के कार्य सफल होंगे,अनुकूलन बना रहेगा। आकस्मिक लाभ संभव है। प्रियजनों से तालमेल बढ़ाएंगे।आकर्षण बना रहेगा,परिजनों का सहयोग रहेगा।
मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा,अच्छे स्वास्थ्य से उत्साहित रहेंगे, सक्रियता रखेंगे, भोजन सात्विक रखें।
विकास पाठक
संपादक