एसएस राजामौली को नींद खुलते ही लगा बड़ा झटका, कहा- नहीं हो रहा विश्वास!

Spread the love

आरआरआर फेम एक्टर रे स्टीवेंसन तो आपको याद ही होंगे। बीती रात एक्टर की मौत हो गई। थॉर में उनकी दमदार एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। एक्टर का अंदाज सबसे जुदा था और इसी अंदाज की वजह से उन्हें भूला नहीं जा सकता। आरआरआर में भी उनके काम की खूब सराहना हुई।

शॉक में हैं एस एस राजामौली: मंगलवार की सुबह ये खबर मिलते ही रे स्टीवेंसन के करीबी और आरआरआर फिल्म के प्रोड्यूसर एस एस राजामौली ने दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो इस खबर से शॉक हैं और उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो पा रहा।

राजामौली ने जताया दुख: एस एस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, ‘चौंकाने वाला… इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा। रे सेट पर अपने साथ काफी ऊर्जा और जीवंतता लेकर आए। जो सब में घुल गई। उनके साथ काम करना पूर्ण आनंद था। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।’

जन्मदिन से चार दिन पहले ही हुई मौत: रे स्टीवेंसन 58 साल के थे। 4 दिन बाद ही उनका जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, इटली में उनका निधन हुआ। उनकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चला है। मौत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके करीबी और चाहने वाले सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग की थी पूरी: बता दें, एक्टर ने हाल ही में ‘एक्सीडेंट मैन: हिटमैंन्स हॉलीडे’ की शूटिंग पूरी थी। आरआरआर की रिलीज के बाद ये उनकी पहली शूटिंग थी। हाल में ही उन्होंने ‘1242: गेटवे टू द वेस्ट’ साइन की थी जिसमें उन्होंने केविन स्पेसी को रिप्लेस किया था।


Spread the love