कभी देखा है परिंदों का कुदरती कैरी बैग? घोंसले के लिए पत्ते जुटाती चिड़िया का Video कर देगा हैरान

Spread the love

कुदरत ने समझ और दिमाग के साथ सिर्फ इंसानों को ही नवाजा है। जिसका इस्तेमाल कर इंसान सुख सुविधा और जरूरत का हर काम और सामान बनाने में सक्षम है। लेकिन जीव जंतुओं को ऐसे गुणों से नवाजा जो आपको हैरान कर देगा। अधिकांश पशु पक्षी और जीव जंतु अपना घरौंदा तैयार करने के लिए कुछ ऐसा अनोखा और नायाब करते हैं जिसे देखकर जेहन में सवाल उठता है कि आखिर यह परिंदे इतना सलीका लाते कहां से है।

ट्विटर के @Yoda4ever पर एक ऐसी चिड़िया का वीडियो शेयर किया गया। जो अपने कुदरती कैरीबैग में घोंसलें का सामान इकट्ठा करते दिखाई दी। परिंदा बहुत ही से टहनियां तोड़ कर अपने पूछ वाले हिस्से में ऐसे छुपा रहा था, मानो अपने पंख सजा रहा हो। मगर असल में वो अपने घोंसलें के लिए टहनियां तोड़ कर इकट्ठा कर रहा था। वीडिओ को 6 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1599768806221414401?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599768806221414401%7Ctwgr%5Ef283b7666be85b140de797db5858d9674bc3bf5e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fajab-gajab%2Fhave-you-ever-seen-the-natural-carry-bags-of-birds-video-of-bird-collecting-leaves-for-nest-will-surprise-you-5008579.html

वायरल वीडियो में एक चिड़िया एक शख्स के हाथ पर बैठी हैं जिसके सहारे वो पेड़ों से पत्तियां और टहनियां तोड़ कर अपने पंखों में फंसाती जाती है। कुछ देर तक तो उसकी ये हरकत देखकर लगता है मानो वो खुद से खुद को सजा रही हो खूबसूरत हरी पत्तियों से अपने पंखों को खूबसूरत बना रही हो लेकिन असल में वह ऐसा कुछ भी नहीं कर रही थी। पर इन दी इस कदर टहनियां और पत्तियाँ अपने पंखों में तब छुपाकर इकट्ठा करते हैं, जब उन्हें अपना घरौंदा तैयार करना हो। क्योंकि इन्हीं टहनियों के सहारे पक्षी अपना घोंसला तैयार करते हैं और परिवार बसाते हैं। इस दौरान वो अपने पंखों के नीचे कुदरती कैरी बैग में टहनियां अटकाती रही।

पंखों में टहनियां फंसाती और घोंसला बनाने की तैयारी करती चिड़िया का वीडियो जिसने भी देखा, वो हैरान हो गया। वीडियो पर यूजर्स की लिखी बातें पढ़कर एहसास हुआ की घोंसला बनाने की तैयारी में जुटी चिड़िया का ये अंदाज बहुत लोगों के लिए नया था। यानी बहुत से लोग ऐसे हैं जो नहीं जानते कि चिड़िया अपना घोंसला बनाने की तैयारी में जो सामान जुटाती हैं, उसे असल में लाती कैसे है।


Spread the love