कोरोना अपडेटः अबतक 186.72 करोड़ से अधिक लोगों को लगे टीके! पिछले 24 घंटों में सामने आए 1,247 नए मामले, लिंक में पढ़ें कहां बढ़ रही मरीजों की संख्या

Spread the love

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले डराने लगे हैं, लगातार बढ़ रहे मामलों ने जहां लोगों में भय का माहौल बना दिया है वहीं स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों के अंतराल में कोरोना के 1.247 मामले सामने आए हैं। हांलाकि राहत की बात यह है कि सोमवार को रविवार की तुलना में मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गयी है, लेकिन दिल्ली और यूपी के कई जिलों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। उधर देश में अबतक 186.72 करोड़ (1,86,72,15,865) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,27,79,246 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.47 करोड़ (2,47,06,692) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,85,860 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 928 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 4,01,909 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.25 करोड़ से अधिक (83,25,06,755) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.34 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.31 प्रतिशत है।


Spread the love