देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 07 हजार केस, जानिए

Spread the love

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 1,07,474 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

865 की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या देश में अब 5,01,979 हो गई है। देश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 12.25 लाख हो गई है।

देश में एक्टिव केस की संख्या 12,25,011 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.42 है।

कोविड-19 वैक्सीनेशन भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन 169.46 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। शनिवार को 45,10,770 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।


Spread the love