बड़ी खबरः भारत जोड़ो न्याय यात्रा! 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेंगे राहुल गांधी, अपना दल की पल्लवी पटेल होंगी शामिल

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। इस दौरान अपना दल की नेता और विधायक पल्लवी पटेल यात्रा में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था। यात्रा 16 फरवरी को यूपी पहुंचेगी और इसका पहला पड़ाव चंदौली के सैयदराजा में नेशनल इंटर कॉलेज होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शामिल होने का निमंत्रण दिया था। समाजवादी पार्टी ने बताया था कि अखिलेश यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और पुष्टि की है कि वह 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे।


Spread the love