सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास! जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब

Spread the love

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा। मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ सात बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली है। यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स इवेंट में भारत का पहला खिताब भी है।


Spread the love