हरियाणा कांग्रेस की कमान अब उदयभान के हाथ! हाईकमान ने किया अध्यक्ष के नाम का ऐलान, चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार हरियाणा में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर ही दिया। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाने वाले उदयभान को कुमारी सैलजा की जगह कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गयी है। कांग्रेस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हरियाणा कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष उदयभान को बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही पूर्व मंत्री किरण चौधरी की बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्‍ता को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है।  इस दौरान उदयभान ने कहा कि जो संगठन में कमी आ रही है, उसे दूर किया जाएगा। पूरे हरियाणा में कांग्रेस सबको साथ लेकर चलेगी। 2024 की तैयारी है। पूर्व सीएम हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनेगी और उदयभान के प्रधान बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व विधायक उदयभान के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्‌डा और सोनिया गांधी की करीब आधा घंटे तक चली मुलाकात के बाद दीपेंद्र ने कहा कि पार्टी संगठन को लेकर जो भी विचार थे, उन्हें हाईकमान के समक्ष रखा है। संगठन से जुड़े कई विषय पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखे।


Spread the love