![](https://samachaar24x7india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
सोमेश्वर। प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मतदाताओं खासतौर पर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्रियों, विधायकों और विपक्षी नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील की। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक का एक-एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में अपने मतदान का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जा रही है। कहा कि जनता केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को देखकर निर्णय ले रही है।