‘कहां चली गई थी तेरी बदमाश गीरी.. हत्या से पहले साहिल को साक्षी ने भेजा था ऑडियो क्लिप, सुनिए क्या हुई थी बात?

Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित शाहबाद डेयरी के साक्षी मर्डर केस में एक के बाद एक लगातार तमाम बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच साक्षी और साहिल के बीच पुराने रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इसी रिश्ते में जब साक्षी ने साहिल से बात नहीं करने का फैसला किया तो साहिल उसपर दवाब बनाने लगा था। इस बीच साक्षी ने झबरु नाम के एक व्यत्कि के साथ मिलकर साहिल को धमकाया था, जिसके बाद 27 मई को साक्षी ने साहिल को इंस्टाग्राम पर एक वॉइस नोट भी भेजा था। इस वॉइस नोट में साक्षी साहिल को कहती है कि, ‘ज्यादा बड़ा बदमाश हो रहा है क्या तू ? .. कहां चली गई थी तेरी बदमाश गीरी..’ इसके साथ ही एक और ऑडियो नोट इसमें साहिल की तरफ से भेजा गया था जिसको शायद डिलीट कर दिया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कथित तौर पर शाहबाद डेयरी इलाके में एक और झबरु नाम के व्यक्ति के साथ कथित तौर पर साक्षी की नजदीकियां बढ़ रही थीं, इसी के चलते साक्षी ने साहिल से बात करना बंद कर दिया था। बस यही बात साहिल को नागवार गुजरी, उसने साक्षी को धमकाना शुरू कर दिया। साक्षी की दोस्त भावना ने बताया कि साक्षी को घटना के दो दिन पहले ही साहिल ने धमकाया था कि उसने अगर साहिल की बात नहीं मानी तो वो उसे खत्म कर देगा। इसके बाद साक्षी ने इसकी जानकारी झबरु को दी, झबरु ने कुछ साथियों के साथ मिलकर साहिल को धमकाया कि वो साक्षी से बात करने की कोशिश ना करे। इसके बाद साक्षी ने साहिल को ये ऑडियो क्लिप भेजा था।

 

इसके बाद बौखलाए साहिल ने रविवार को घात लगाकर देर रात अपनी दोस्त भावना के घर के पास जा रही साक्षी को चाकुओं से गोदकर, पहले गली में ढेर कर दिया, उसके बाद भी उसका जब मन नहीं भरा तो उसने पत्थरों से उसके सिर और जिस्म को बुरी तरह कुचल डाला। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि जब साहिल इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था उस समय गली से कई लोग गुजरते नजर आते हैं, लेकिन किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उस लड़की को बचाने के लिए आगे आए। वो चीखती चिल्लाती रही, साहिल हमले करता रहा और करीब 20 बार चाकुओं गोदने के बाद पत्थरों से हमला करता रहा। लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी बस देखती रही।


Spread the love