साड़ी पहनी महिला ने की स्कीइंग, कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे लोग

Spread the love

वायरल वीडियो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साड़ी पहने एक महिला स्कीइंग करती दिखाई दे रही हैं। उनके चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बैकग्राउंड में ‘कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया…’ गाना बज रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और महिला के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दिव्या साड़ी पहनकर बर्फ के बीच स्कीइंग कर रही हैं। खुद दिव्या ने अपना ये एडवेंचरस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। दिव्या के अकाउंट पर ऐसे कई वीडियोज मौजूद हैं।

https://twitter.com/Awaaz24x7I/status/1655575362137464833


Spread the love