नैनीतालः भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति वंदन रैली

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पंत पार्क से रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रगती जैन ने कहा आज जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाते हुए राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के मकसद से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाया गया है। उन्होंने कहा महिलाओं की आबादी 48 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन राजनीति में संसद और विधानसभाओं में इनकी हिस्सेदारी नाममात्र की थी। जिसे प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाने का काम किया है।


Spread the love