नई दिल्ली। बिहार के पटना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। ऑटो ड्राइवर को सात गोलियां मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार उर्फ सोनू गोप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह अपने एक साथी के साथ सब्जी लेकर बाजार जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसका पेट्रोल खत्म हुआ और उसने एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजय को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल पाई है। मृतक के भाई का कहना है कि इस हत्या के पीछे संभू का हाथ है जो उस वक्त उसके साथ मौजूद था। गोली लगने पर वो अजय को अस्पताल लेकर नहीं गया सीधे घर लाया। मामूली लड़ाई झगड़े इतनी गोलियां कोई नहीं मारता है। इसके पीछे जरूर कोई साजिश है। प्रशासन से अनुराध है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।