खेल जगतः IPL 2024 की तैयारियां शुरू! शाहरूख की टीम ने शार्दूल को किया रिलीज, दिल्ली कैपिटल्स में बने रहेंगे पृथ्वी

Spread the love

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष दुबई में आईपीएल 2024 के लिए नीलामी की जाएगी। इस नीलामी प्रक्रिया में सभी 10 टीमें जुट गई है। वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी टीमों से रिटेंशन लिस्ट भी मांगी है। रिटेंशन लिस्ट देने की डेड लाइन 26 नवंबर की है। खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स बरकरार रख रही है। यानी आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से ही पृथ्वी शॉ खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान पृथ्वी का घुटना चोटिल हो गया था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी कर ने स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। 2023 आईपीएल के लिए कोलकाता ने शार्दुल को 10.75 करोड रुपए में खरीदा था। शार्दुल को रिलीज करने के बाद कोलकाता के पास 10.75 करोड रुपए और जमा हो गए हैं। बताने की शार्दुल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने तीन वर्ल्ड कप मैच भी खेले। दिल्ली कैपिटल्स के की कोचर की पोंटिंग और टीम के निर्देशक सौरव गांगुली शार्दुल ठाकुर को टीम में रखने की इच्छुक हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को पृथ्वी शॉ की क्षमताओं और उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा है। यही कारण है कि चोटिल होने के बाद भी शार्दुल को रिलीज नहीं किया गया है। आईपीएल 2024 के शुरू होने तक शार्दुल पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स इससे पहले सरफराज खान और बल्लेबाज मनीष पांडे को रिलीज कर चुकी है।


Spread the love