T20: जीत के साथ हुआ सीरीज का आगाज! इंग्लिस के शतक पर सूर्यकुमार और इशान ने फेरा पानी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

Spread the love

नई दिल्ली। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली। गुरूवार को विशाखापट्टनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया और 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बना लिए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 और इशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शदीप रन आउट हुए। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में 3 गेंद पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल भी कर दिया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल कर दिया था। इसके कारण रिंकू का छक्का काउंट नहीं हुआ।


Spread the love