

देहरादून ::- बढ़ते हुए कोरोना की रफ़्तार को मध्यनजर रखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय सीमा में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान जो व्यक्ति बेवजह बाहर घूमते पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शोसल डिस्टेंस का पालन करना जरुरी, मास्क पहनना, हाथों को बार बार सैनिटाइजर करते रहना है।
समस्त स्वास्थ्य सेवाए यथावत संचालित रहेगी।
पब्लिक यूटिलिटी संचालित रहेगी, दैनिक गतिविधिया रहेगी,समस्त कृषि उद्यान,पशुपालन एवं संबंधित गतिविधिया संचारित रहेगी। परिवहन एसओपी के अधीन जारी रहेगा।
