उत्तराखण्डः राजधानी दून में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व! बन्नू बिरादरी की तैयारी पूरी

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून में इस बार भी दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही साथ परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि बन्नू बिरादरी इस बार अपना 77वां दशहरा महोत्सव मना रहा है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने बताया कि इस बार 55 फुट का रावण तैयार किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव में 50 फुट का मेघनाथ और 50 फुट के कुंभकरण के पुतले भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा आयोजकों की तरफ से ग्राउंड में दशहरा के लिए लंका भी तैयार करवाई जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी आयोग के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की।


Spread the love