उत्तराखण्डः ऊधम सिंह नगर जिले में धान क्रय केन्द्रों पर खरीद शुरू! अबतक खरीदा गया 43519 कुंटल धान

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है। ऊधम सिंह नगर जनपद में भी जिला प्रशासन द्वारा धान खरीद को लेकर तैयारियां जोरों से की गई थी। डीएम उदयराज सिंह द्वारा धान खरीद की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में बैठक की जा रही थी। अब डीएम के निर्देशों पर धान खरीद को शुरू किया गया है। जिसमें जनपद में अब तक 43519 कुंटल धान की खरीद की गई है। मंडी प्रबंध निदेशक आरडी पालीवाल के द्वारा बताया गया कि जनपद में 1 अक्टूबर से धान की खरीद को शुरू किया गया था। 8 अक्टूबर तक जनपद में 43519 कुंतल धान की खरीद की गई है। साथ ही उन्होंने बताया जिले में धान खरीद के लिए 214 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सभी व्यवस्थाएं की गई है। किसी भी तरह से किसानों को धान लेकर आने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा धान क्रय केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।


Spread the love