क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस,अब पर्वत होंगे सुरक्षित

Spread the love

नैनीताल ::- दुनिया में पर्वतों का बहुत महत्व है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया था । 2003 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया गया था।
पर्वतों की खूबसूरती प्रकृति के करीब होने का एहसास देती है। जिसको प्रत्येक वर्ष 11 दिसंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। जिससे लोग को पहाड़ों में रहने वालों की समस्‍याओं से वाकिफ हों।

जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है इसलिए इन क्षेत्रों का विकास और संरक्षण हो सके। समृद्ध जैव विविधता के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस का गठन 1992 में तब हुआ जब एजेंडा 21 के अध्याय 13 के “प्रबंधनीय पारिस्थितिक तंत्र सतत पर्वत विकास” को पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में अपनाया गया। पहाड़ के महत्व की ओर बढ़ते हुए ध्यान को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया और 11 दिसंबर को 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में नामित किया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था।

जब जलवायु एवं भूमिगत परिवर्तनों की वजह से पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में बदलाव आता जा रहा है। जंगलों को नष्ट किए जा रहें है। पृथ्‍वी और मानव जीवन के लिए गंभीर विषय है। लोगों को पर्वतों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है।

जलवायु परिवर्तन से पहाड़ पर बसने वाले लोगों का बचना मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान ने भी पर्वतीय ग्लेशियरों को अभूतपूर्व दरों पर पिघला दिया है जिससे लाखों लोगों के ताजे पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वैश्विक स्तर पर ये समस्याएं लगभग सभी को प्रभावित कर रही हैं।इस प्रकार इन प्राकृतिक धरोहरों की देखभाल करना बहुत जरूरी है।।


Spread the love

One thought on “क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस,अब पर्वत होंगे सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *