मंत्रिमंडल में फेरबदल कर केजरीवाल ने देखिये किसको दी बड़ी जिममेदारी।

Spread the love

मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी आतिशी को दे दी गई है। कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है।
आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। वर्तमान में इस विभाग के अलावा बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल से विचार विमर्श के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी थी। इस संबंध में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
आतिशी ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उन्होंने स्कूलों की कायापलट में जबरदस्त मेहनत की है। आतिशी ने ही सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की।

Spread the love