उपचुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, बागेश्वर जिले का मिला जिम्मा।

Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है और इसी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद उनकी खाली पड़ी सीट पर अब उप चुनाव भी होना है। वहीं उप चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बागेश्वर जिले का चुनावी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वही प्रभारी मंत्री बनने के बाद सौरभ बहुगुणा ने सरकार और संगठन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की हमें पूरी उम्मीद है की जितने वोटों से चंदन राम दास जीते थे इस बार उससे भी ज्यादा वोटों से हम उप चुनाव जीतेंगे।
वहीं हरिद्वार जनपद में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जहां खड़ी फसलों को खासा नुकसान हुआ तो लोगों के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। दूसरी तरफ इसी जल प्रलय में हजारों की संख्या में बेजुबान भी प्रभावित हुए है। पशुपालन विभाग का शुरुआती आंकड़ा 22000 बेजुबानों के प्रभावित होने की बात कर रहा है। ऐसे में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 05 सदस्यों की कमेटी का गठन कर आंकड़ा जुटाने के आदेश किए है। जिससे सही तस्वीर निकलकर सामने आ सके।

Spread the love