30 जून को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे कोरोना काल में सेवा करने वाले रेडक्रॉस के पांच सदस्य।

Spread the love

बागेश्वर
 कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने व दिन रात पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने वाले रेडक्रॉस बागेश्वर के पांच सदस्यों को आगामी 30 जून को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें युवा पत्रकार एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय का नाम भी शामिल है।
कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रॉस के द्वारा दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया गया। बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब, असहाय लोगों की मदद को 24 घंटे काम करने वाले इन सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यों को माननीय राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
रेडक्रॉस बागेश्वर के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, बागेश्वर के ही युवा व तेज तर्रार सदस्य प्रमोद जोशी व वरिष्ठ सदस्य बी एल वर्मा को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

Spread the love