स्पा सेंटर के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म! पीड़िता हुई गर्भवती,मुकदमा दर्ज

Spread the love

उत्तरखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला को मैनेजर ने शादी का झांसा दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने मैनेजर से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है. इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती भी हो गई।


Spread the love