उत्तराखंड: महिला ने टिहरी झील में लगाई छलांग! एसडीआरएफ ने बरामद किया शव,नहीं हो पाई शिनाख्त

Spread the love

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा। रेडियो एक्टिव उपकरण मामला: पांच लाख में हुई थी खरीद, करोड़ों में बेचने की हो रही थी डील, पूर्व IT अधिकारी फरार सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love