उत्तराखण्डः केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव! भाजपा और कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, घर-घर जाकर वोट मांगेगी महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां

Spread the love

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस और भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए जोर-शोर से मैदान में उतरने की तैयारी में है। चुनाव को लेकर एक तरफ़ जहां भाजपा ने अपने मंत्रियों को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अपने दो नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया है। इसी को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है और चुनाव की तारीख आने से मतदान तक महिला कांग्रेस घर-घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए आग्रह करेंगे और इस बार केदारनाथ सीट पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और जनता भाजपा की सच्चाई को अब भली भांति जान चुकी है। कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचती है उसे जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। महंगाई चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।


Spread the love