वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का हुआ निधन

Spread the love

नई दिल्ली -वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

विनोद दुआ लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे,उनकी पत्नी चिन्ना दुआ का भी कुछ महीनों पहले निधन हो गया था। दुआ दंपत्ति कोविड की दूसरी लहर से पीड़ित भी हुए थे। जिसके बाद विनोद दुआ धीरे धीरे अस्वस्थ होने लगे थे।
विनोद दुआ की कुछ दिन पूर्व तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था शनिवार की शाम को उन्होंने 67 वर्ष की आयु में आख़िरी साँस ली।

विनोद दुआ राजनीति व चुनाव परिणाम विश्लेषण भी शानदार करते थे तो जायका जैसे कार्यक्रम पर भी मजबूत पकड़ थी। उनके निधन पर मीडिया जगत शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *