अमृतपाल की गिरफ्तारी मां बलविंदर कौर बोली- ‘बेटे ने योद्धा की तरह किया सरेंडर’

Spread the love

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को आखिकार पुलिस ने 36 दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल को मोगा के एक गुरुद्वारे से धर दबोचा। अजनाला कांड के बाद से खालिस्तानी समर्थक फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस IGP सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को बताया कि अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम ने चारों ओर से रोडे गांव में घेर लिया था। इसके बाद उसके पास बचने का कोई विकल्प नहीं था और अमृतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच वारिस पंजाब दे के प्रमुख की गिरफ्तारी पर मां बलविंदर कौर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमृतपाल की मां ने अपने भगोड़े बेटे को शेर और योद्धा बताया।

 

बलविंदर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने खबर देखी और पता चला कि उसने आत्मसमर्पण कर दिया। मुझे अपने बेटे पर गर्व है कि उसने शेर की तरह सरेंडर किया है, एक योद्धा की तरह सरेंडर किया। मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। आगे अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि हम कानून लड़ाई लड़ेगे और जितनी जल्दी हो सके उससे मिलने भी जाएंगे। इस दौरान बलविंदर कौर ने साफ किया है कि अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि उसने सरेंडर किया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर किया है या फिर उसे गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर बहस जारी है। हालांकि पंजाब पुलिस के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने साफ किया था कि अमृतपाल ने सरेंडर नहीं बल्कि उसको गिरफ्तार किया है।

 

बेटे की गिरफ्तारी पर पिता तरसेम सिंह का भड़काऊ बयान-

इससे पहले  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तार पर पिता तरसेम सिंह का रिएक्शन सामने आया था। तरसेम सिंह ने पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए। इतना ही नहीं अमृतपाल सिंह के पिता ने सिख समाज को भड़काने की कोशिश की। तरसेम सिंह ने साफ किया है कि उनका बेटा प्रदेश में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है।


Spread the love