लंदन में भारतीय महिला की चाकू घोपकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Spread the love

दिल्ली: लंदन के वेम्बली से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर हैदराबाद की 27 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लंदन में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 27 वर्षीय महिला पर ब्राजील के एक नागरिक ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

मृतक की पहचान कोंथम तेजस्विनी के रूप में हुई है। दरअसल, उच्च शिक्षा के लिए लंदन आई तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय एक अन्य महिला पर भी हमला हुआ था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, वह खतरे से बाहर है।

क्या है पूरा मामला?
वेम्बली के नील्ड क्रिसेंट इलाके में रह रही तेजस्विनी और उनकी रूममेट पर एक हमलावर ने चाकू से हमला। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने तेजस्विनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

हैदराबाद में रहने वाले तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने बताया कि आरोपी एक ब्राजीलियाई शख्स था और उसे वहां पर रहते हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ था। तेजस्विनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन गई थी।


Spread the love