कालाढूंगी::- लगातार चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंगकी जा रही है।
इसी दौरान पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। अमरजीत सिंह(22) पुत्र दर्शन सिंह केलाखेड़ा,के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मोटरसाइकिल संख्या यूए 04 ए 9607 से बरामद कर कैम्पा कोला फैक्ट्री तिराहा चकुलवा से गिरफ्तार किया।
गुरबचन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी केलाखेड़ा उधमसिंह नगर को बिना नम्बर प्लेट प्लैटिना मोटरसाइकिल ले जाते हुए उसके कब्जे से 57 पाउच 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
इसी दौरान उप निरीक्षक महेंद्र राज,कांस्टेबल लखविंदर सिंह,कांस्टेबल जगबीर सिंह उप निरीक्षक मनोहर सिंह
,कांस्टेबल राजेश सिंह,कांस्टेबल स्वरूप सिंह अन्य लोग रहें।
विकास पाठक
संपादक