रुद्रपुर। रुद्रपुर में कल भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली आयोजित होगी। इसके तहत शहर के गांधी पार्क में विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और प्रदेश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का एक दृढ़ संकल्प है। बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने इस सम्मेलन में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की सहभागिता का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कल आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड के सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट मंच साझा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के भाजपा विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी पार्क में विशाल पंडाल और मंच तैयार कर लिया गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें सुरक्षा व्यवस्था व यातायात प्रबंधन को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह अभियान प्रदेश की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Trending
क्या मानसिक तनाव बना काल? भोपाल में क्यों पूरे परिवार को उतारा गया मौत के घाट
सीएम धामी के रुद्रपुर दौरे से पहले उधमसिंह नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
उफल्डा के पास विधायक विनोद कंडारी की दुर्घटना पर चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल
अमेरिकी विमानन जगत में शोक: दक्षिण फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, सभी 9 यात्रियों की मौत
चाचा-चाची की हत्या से बागेश्वर में दहशत, महिला की गवाही और पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन: सीएम धामी का ब्लॉक प्रमुखों को बड़ा तोहफा, क्षेत्र पंचायत निधि फिर होगी शुरू
देहरादून में सनसनीखेज मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल
बिजली संकट के बीच जगमग रहेगी देवभूमि की दिवाली: ऊर्जा विभाग का मास्टर प्लान तैयार, त्योहार पर नहीं होगी रोस्टिंग