भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार मिथुन चक्रवती की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है । जिसे लेकर मिथुन के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है जिसकी एक बड़ी वजह अफवाहों का बाजार गर्म होना भी रहा, जिसमे लोग कई तरह के कयास भी लगा रहे थे।
क्या है फोटो में ?
तस्वीर में मिथुन अस्पताल में बेड पर लेटे हुए है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। इन्ही अफवाहों को लेकर मिथुन के बेटे का बयान सामने आया और फैंस की चिंता का भी दूर हुई है।
क्या कहा मिथुन के बेटे ने?
मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवती ने बताया कि पेट में स्टोन की समस्या के चलते उनके पिता मिथुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वायरल तस्वीर उनके बेहोशी के समय की है। उन्होंने बताया कि मिथुन अब स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके है।
Get well soon Mithun Da ❤️
তোমার দ্রুত আরোগ্য কামনা করি মিঠুন দা ❤️ pic.twitter.com/yM5N24mxFf— Dr. Anupam Hazra 🇮🇳 (@tweetanupam) April 30, 2022