नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल पार्टी ने हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विकास पाठक
संपादक