देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख से कम कोरोना के नए केस, जानिए

Spread the love

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट की ओर जा रहें है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख से भी कम नए केस सामने आए हैं। देश में 167059 नए मामले मिले हैं।

वहीं 254076 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1192 और मौतें हो गई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या में 88209 की कमी आई है। देश में सक्रिय मामले 18 लाख से कम होकर 17 लाख 43 हजार 59 रह गए हैं।

देश में कोरोना वैक्सीन की 166 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। इसमें कल सोमवार को 61 लाख 45 हजार 767 डोज लगाई गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लाख 28 हजार 672 कोरोना सैंपल की जांच भी की गई है।


Spread the love