……………………………………………………………………………………………………………..
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां उत्तर 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया है। खबरों की मानें तो दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है। हादसे में छह लोग मारे गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के कारण पता कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है। ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। चारों तरफ मलबा फैल गया। पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। मौके पर कूलिंग का काम जारी है। ब्लास्ट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया है।