बड़ी खबरः रक्षा मंत्रालय ने डीआरडीओ को दी प्रलय मिसाइल बनाने की अनुमति! दुश्मन पर दूर से सटीक निशाना लगाने में होगा सक्षम

Spread the love

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने देश की पहली प्रलय टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल रेजिमेंट बनाने के लिए डीआरडीओ को अनुमति दे दी है। नई मिसाइल अपने निशाने पर बिल्कुल सटीक पहुंचती है। यह एक ऐसी मिसाइल है, जिसे रसायन या गैस को ले जाने वाले मजबूत धातु के कंटेनर में ले जाया जा सकता है। प्रलय की स्पीड 1200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, लेकिन यह बढ़कर 2000 किमी प्रतिघंटा तक जा सकती है। यानी हवा से निशाने पर गिरते समय इसकी गति ज्यादा हो जाती है। इस मिसाइल के जरिए भारतीय सेना अपनी रॉकेट फोर्स को मजबूत बनाने जा रही है। सामरिक मिसाइलें कम दूरी के हथियार हैं जिन्हें तत्काल युद्ध क्षेत्र में उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। अधिकतर समय इसकी रेंज 300 किमी से कम होती है। अधिकतर सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलें ऐसी हैं, जिन्हें कहीं भी और कभी भी ले जाया जा सकता है। ऐसे में उनका तुरंत उपयोग किया जा सकता है। वे अपने लक्ष्य पर प्रहार करने के लिए विभिन्न प्रकार के हथियार भी ले जा सकते हैं।


Spread the love