बड़ी खबरः 11 फरवरी को अयोध्या जायेंगे यूपी के विधायक और मंत्री! बस से होंगे रवाना, विपक्षी दलों के विधायकों को आमंत्रण

Spread the love

लखनऊ। यूपी के विधायक और मंत्री आगामी 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन के लिए जायेंगे। इस दौरान विधायक बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसकी जानकारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बस से ही जाएंगे। अयोध्या दर्शन के लिए सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकते हैं। एनडीए में शामिल भाजपा, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल के विधायक अयोध्या दौरे पर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने जब अयोध्या दर्शन के कार्यक्रम का एलान किया तो सपा विधायक इकबाल महमूद ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जमीन देखने का भी अनुरोध किया। जिस पर अध्यक्ष ने जवाब दिया कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए और वहां की कमेटी अनुरोध करेगी तो जाने के लिए विचार करेंगे।


Spread the love