सियासतः ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी! कांग्रेस पर साधा निशाना, सिर्फ लूटती है इनकी सरकार

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। यहां उन्होंने जनसंघ के सह-सहसंस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की जहां-जहां सरकार बनी, वहां इन्होंने सिर्फ लूटा है। राज्यों को बर्बाद कर दिया। अगर आपने एमपी में इन्हें मौका दिया। तो ये यही हाल एमपी में करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ये महाकुंभ भाजपा की नई ऊर्जा को दिखाता है। यह दिखाता है कि बीजेपी के हर कार्यकर्ता का हौंसला। मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव विशेष ही रहा है। जनसंघ के समय से आज तक एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अब अपनी बर्बादी का ठेका किसी और को दे दिया। अब कांग्रेस को कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे हैं। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है। इसके नारे से लेकर नीति तक सब आउटसोर्सिंग पर चल रहा है। इसका ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस को अब अर्बन नक्सली चला रहे हैं। कांग्रेस अब खोखली हो चुकी है, यह उसके कार्यकर्ता भी महसूस कर रहे हैं।


Spread the love