उत्तराखण्डः सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस! ऋषिकेश में नारेबाजी के बीच फूंका पुतला

Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में ऋषिकेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और धामी सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन के आगे राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीसीसी जयेंंद्र रमोला ने कहा कि सरकार का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा सबसे महत्वपूर्ण उनको सुरक्षा मुहैया करना होता है। जबकि प्रदेश में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता और मंत्री ही ऐसे घिनौने अपराधों में लिप्त पाए जा रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, श्यामपुर ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, ऋषि सिंघल, मधु मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कमल बनर्जी, राजेश शाह, सरोज देवराडी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव राणा, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love