स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के विकास में योगदान देने की सीएम धामी ने की अपील।

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था..इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई देश के विकास में सभी अपना योगदान देंगे इसकी शपथ दिलाई गई…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है…. वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की थी।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर  सीएम आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  वहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना  दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व  में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने  प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


Spread the love