उत्तराखंड: विदेशी सैलानियों को लुभा रही देवभूमि की वादियां! 89 प्रतिशत बढ़ी संख्या,तीन शहर बने पहली पसंद

Spread the love

उत्तराखंड पर्यटन में विदेशी पर्यटकों की आमद में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले तीन सालों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2023 में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.48 लाख है। सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों की आमद उत्‍तराखंड के तीन शहरों में देखने को मिल रही है।

देश के ऐतिहासिक स्थलों (खजुराहो, राजस्थान, ग्वालियर, ओरछा, बनारस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, उज्जैन आदि) के अलावा अब विदेशी सैलानियों को देवभूमि की वादियां भी लुभा रही हैं। तीन सालों में देवभूमि में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 89 प्रतिशत बढ़ी है। वर्ष 2023 में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.48 लाख है। सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों की आमद टिहरी, देहरादून और कोटद्वार में हुई है। दरअसल, भारत में अभी तक विदेशी सैलानियों की सबसे अधिक भीड़ ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में देखने को मिलती थी। लेकिन अब देवभूमि की शांत और सुरम्य फिजाएं भी उन्हें बुलाने लगी है।

 


Spread the love