ऊधमसिंह नगर के डीएम को सेवानिवृत्ति के दिन मिला सेवा विस्तार, तीन महीने और बने रह सकेंगे जिलाधिकारी

Spread the love

ऊधमसिंह नगर के डीएम उदयराज सिंह को सेवा विस्तार मिला है। अब वह तीन माह तक और अपनी सेवाएं डीएम के रूप में जिले में देंगे। अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने इसकी पुष्टि की है। डीएम उदयराज शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें सेवानिवृत्त पर ही तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। वह अभी तीन माह और डीएम के तौर पर ऊधम सिंह नगर जिले में सेवाएं दे सकेंगे।

यूएसनगर जिलाधिकारी उदयराज अब अगले 3 महीनों तक इस पद पर बने रहेंगे। उत्तराखंड शासन ने इसके मद्देनजर आदेश जारी कर दिया है। दरअसल आईएएस अधिकारी उदय राज आज ही रिटायर हो रहे थे। ऐसे में छुट्टी के दिन उनके सेवा विस्तार से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। जिलाधिकारी उदयराज को 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। काफी पहले से ही इस बात की चर्चाएं चल रही थी कि उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन इन सभी अटकलें पर विराम लगाते हुए शासन ने उन्हें आगे भी इसी पद पर काम करने का मौका दिया है। शासन स्तर पर उदय राज के सेवा विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति होने की बात भी सामने आई है। इस पर कुछ लोग सहमत नहीं थे। इसकी भी चर्चा रही है, हालांकि काफी विचार करने के बाद उदयराज के सेवा विस्तार का निर्णय अंतिम दिन ले लिया गया है। इससे पहले गढ़वाल कमिश्नर रहे सुशील कुमार को भी सेवा विस्तार दिया गया था। ऐसे में जिलाधिकारी के रूप में अब उदय राज की सेवाओं को भी अगले 3 महीने तक लिए जाने का निर्णय हुआ है।


Spread the love