गुलदार की दहशत: जंगल में घास लेने जा रही तीन महिलाओं पर किया हमला

Spread the love

उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।


Spread the love