उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट! खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा लगातार प्रभावित

Spread the love

उत्तराखंड में आज भी बारिश का क्रम बना रहेगा। देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर व चंपावत में भारी बारिश हो सकती है जिसे लेकर इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट है। वहीं वर्षा व भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा के कारण शुक्रवार को भूस्खलन होने से मलबे में दबे लोगों की संख्या 20 से बढ़कर 23 पर पहुंच गई है। लापता में से 20 लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं बीते शुक्रवार को तीन शव बरामद कर लिए गए थे।


Spread the love